सायला । कस्बे के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भटियाणी मन्दिर में भामाशाह राजरोहित ने गर्मी मौसम देखते हुए छत पंखे भेंट किए हैं।वही महावीर इंटरनेशनल सायला के चेयरमैन अशोकसिंह राजपुरोहित द्वारा गर्मियों के मौसम को देखते हुए स्कूल कक्षाओं में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए छत पंखे विद्यालय में भी भेंट किए हैं। जिस पर प्रधानाध्यापक रामचन्द्र द्विवेदी ने भामाशाह की पहल की सराहना करते हुए राजपुरोहित आभार जताया।
राजपुरोहित BLOG पर पधारे हुए सभी समाज बन्धुओ का सुगना फाउंडेशन मेघलासिया परिवार हार्दिक अभिनन्दन व् सुवागत करता है! http://rajpurohitsamaj-s.blogspot.com Email: sawaisinghraj007@gmail.com
फ़ॉलोअर
सोमवार, 20 मार्च 2017
राजपुरोहित भामाशाह ने स्कूल में भेंट किए छत पंखे
रविवार, 19 मार्च 2017
आज प्रवासी मैत्री संग द्वारा होली महोत्सव अहमदाबाद में
अहमदाबाद होली को लेकर प्रवासी मैत्री संग द्वारा बैनर तले होली महोत्सव 19 मार्च को धुमधाम से मनाया जाएगा
अहमदाबाद । गुजरात-राजस्थान मैत्री संघ के बैनर तले रविवार को वाणपुर लेक पर होली महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें राजस्थानी समाज के हजारों लोग रंगारंग कार्यक्रमों के प्रस्तुती के साथ परम्परागत फुड स्टॉल्स पर विभिन्न पकवानों का लुत्फ भी उठाएंगे।
फन-फूड और मस्ती के बीच राजस्थानी गायक दुर्गा जसराज एंड पार्टी के कलाकार चंग और ढप की थाप पर गैर और घूमर झूमेंगे और सबको झूमने पर मजबूर करेंगे। गुजरात में प्रवासी परिवारों और गुजरात के लोगों के बीच स्नेह को और प्रगाड़ करने के लिए गुजरात-राजस्थान मैत्री संघ वर्षभर में ऐसे स्नेह मिलन आयोजित करता रहता है।
मैत्री संघ के संयोजक नरेन्द्रसिंह राजपुरोहित का कहना है ऐसे कार्यक्रमों का एक उद्देश्य नई पीढ़ी के बीच अपने वतन की संस्कृति और परम्पराओं को सौंपना व सहेजना भी है। इसी के चलते होली स्नेहमिलन पर लोक कलाकारों को खासतौर पर बुलाया गया है। ताकि गुजरात में भी अपनी कला- संस्कृति को राजस्थानवासी नहीं भूले। मैत्री संघ के बैनर तले पिछले चार वर्षों से रंगारंग कार्यक्रम किए जाते हैं।
गुरुवार, 5 जनवरी 2017
राजपुरोहित समाज के उभरते हुए क्रिकेट स्टार को बधाई
राजपुरोहित समाज के उभरते हुए क्रिकेट स्टार को बधाई में
गुलाबी नगरी अखिल भारतीय राजपुरोहित किकेट प्रतियोगिता में पधारे सभी युवाओ और अखिल भारतीय राजपुरोहित क्रिकेट टूर्नामेंट्स ABRCT 9 Jaipur के द्वारा आयोजित श्री खेतेश्वर मुकुंद t20 चैंपियनशिप 2016 के विजेता बनने पर खेतेश्वर क्रिकेट क्लब बेंगलुरु (KCC)को बहुत बहुत बधाई
टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करके मेन ऑफ़ द टूर्नामेंट बने सुरेन्द्र सिंह, दोनडी, हाल हैदराबाद को बहुत बहुत हार्दिक बधाई, सुरेन्द्र जी ने अपने नाम के साथ अपने परिवार,राजपुरोहित समाज,और हैदराबाद का नाम रोशन कर दिया,हमें गर्व है इन पर,
#सयोजक किशोर जी घेवडा ओर पुरी टीम #AbRct 9
मंगलवार, 27 दिसंबर 2016
राजपुरोहित समाज की 250 प्रतिभाओं को किया सम्मानित



राजपुरोहित विकास संघ का 12वां प्रतिभाशाली विद्यार्थी सम्मान समारोह रविवार को समाज के छात्रावास में संत देवानंद महाराज कालंद्री के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता संत खेतेश्वर भगवान के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर समाज के भामाशाहों अतिथियों का पुष्पहार साफा पहनाकर बहुमान किया गया। समारोह संयोजक पुनमसिंह पराखिया ने बताया कि समाज के 250 विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में भामाशाह चुन्नीलाल राजपुरोहित द्वारा अगला सम्मान समारोह आयोजित करने की घोषणा पर उनका बहुमान किया गया। कार्यक्रम कों संबोधित करते हुए संत देवानंद महाराज ने कहा कि आज के समय में शिक्षा जरूरी है। शिक्षा से ही देश समाज का विकास संभव है। गौरव राजपुरोहित फूलासर ने विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा के साथ संस्कार को भी जरूरी बताया। समारोह को धन्नाराम पुरोहित, अशोकसिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर समारोह में मुकेशसिंह, प्रतापसिंह राजपुरोहित सोनाणा समाजसेवी, नारायणसिंह राजपुरोहित पुनाडिया, हरिसिंह राजपुरोहित शिवतलाव आदि मौजूद थे।
राणछोडसिंह धुरासनी, लालसिंह पराखिया,रमेशसिंह नेतरा, अशोकसिंह सोकडा,मंत्री देवेंद्रसिंह रडावा,कोषाध्यक्ष नारायणसिंह बारवा,संयोजक पूनमसिंह पराखिया,प्रवक्ता हरिसिंह खुड़ाला,अरविंदसिंह पराखिया,जयसिंह रानी गांव आदि मौजूद थे।
Check out this blog "राजपुरोहित सेवा न्यास काप्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह 2016"
http://rajpurohitsamaj-s.blogspot.com/2016/12/2016.html
शुक्रवार, 23 दिसंबर 2016
सहदेव सिंह राजपुरोहित सॉफ्टवेयर तकनीक की नई जानकारी हासिल करने के लिए सिडनी रवाना हो गए
बीकानेर
यहां के सहदेव सिंह राजपुरोहित सॉफ्टवेयर तकनीक की नई जानकारी हासिल करने के लिए सिडनी रवाना हो गए हैं। वे वर्तमान में बैगलूर स्थित एक फ्रांस की कम्पनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।
पूरी न्युज पढ़ें इस लिंक पर।
Check out this Rajpurohit blog news link "बीकाणा का लाल सहदेव राजपुरोहित सिडनी मे करेगा साॅफ्टवेयर शोध" http://rajpurohitsamaj-s.blogspot.com/2016/12/blog-post_23.html




