


राजपुरोहित विकास संघ का 12वां प्रतिभाशाली विद्यार्थी सम्मान समारोह रविवार को समाज के छात्रावास में संत देवानंद महाराज कालंद्री के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता संत खेतेश्वर भगवान के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर समाज के भामाशाहों अतिथियों का पुष्पहार साफा पहनाकर बहुमान किया गया। समारोह संयोजक पुनमसिंह पराखिया ने बताया कि समाज के 250 विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में भामाशाह चुन्नीलाल राजपुरोहित द्वारा अगला सम्मान समारोह आयोजित करने की घोषणा पर उनका बहुमान किया गया। कार्यक्रम कों संबोधित करते हुए संत देवानंद महाराज ने कहा कि आज के समय में शिक्षा जरूरी है। शिक्षा से ही देश समाज का विकास संभव है। गौरव राजपुरोहित फूलासर ने विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा के साथ संस्कार को भी जरूरी बताया। समारोह को धन्नाराम पुरोहित, अशोकसिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर समारोह में मुकेशसिंह, प्रतापसिंह राजपुरोहित सोनाणा समाजसेवी, नारायणसिंह राजपुरोहित पुनाडिया, हरिसिंह राजपुरोहित शिवतलाव आदि मौजूद थे।
राणछोडसिंह धुरासनी, लालसिंह पराखिया,रमेशसिंह नेतरा, अशोकसिंह सोकडा,मंत्री देवेंद्रसिंह रडावा,कोषाध्यक्ष नारायणसिंह बारवा,संयोजक पूनमसिंह पराखिया,प्रवक्ता हरिसिंह खुड़ाला,अरविंदसिंह पराखिया,जयसिंह रानी गांव आदि मौजूद थे।
Check out this blog "राजपुरोहित सेवा न्यास काप्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह 2016"
http://rajpurohitsamaj-s.blogspot.com/2016/12/2016.html
राजपुरोहित BLOG पर पधारे हुए सभी समाज बन्धुओ का सुगना फाउंडेशन मेघलासिया परिवार हार्दिक अभिनन्दन व् सुवागत करता है! http://rajpurohitsamaj-s.blogspot.com Email: sawaisinghraj007@gmail.com
फ़ॉलोअर
Rajpurohit Samaj blog लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Rajpurohit Samaj blog लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मंगलवार, 27 दिसंबर 2016
राजपुरोहित समाज की 250 प्रतिभाओं को किया सम्मानित
सदस्यता लें
संदेश (Atom)