फ़ॉलोअर

मंगलवार, 27 दिसंबर 2016

राजपुरोहित समाज की 250 प्रतिभाओं को किया सम्मानित








राजपुरोहित विकास संघ का 12वां प्रतिभाशाली विद्यार्थी सम्मान समारोह रविवार को समाज के छात्रावास में संत देवानंद महाराज कालंद्री के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता संत खेतेश्वर भगवान के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर समाज के भामाशाहों अतिथियों का पुष्पहार साफा पहनाकर बहुमान किया गया। समारोह संयोजक पुनमसिंह पराखिया ने बताया कि समाज के 250 विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में भामाशाह चुन्नीलाल राजपुरोहित द्वारा अगला सम्मान समारोह आयोजित करने की घोषणा पर उनका बहुमान किया गया। कार्यक्रम कों संबोधित करते हुए संत देवानंद महाराज ने कहा कि आज के समय में शिक्षा जरूरी है। शिक्षा से ही देश समाज का विकास संभव है। गौरव राजपुरोहित फूलासर ने विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा के साथ संस्कार को भी जरूरी बताया। समारोह को धन्नाराम पुरोहित, अशोकसिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर समारोह में मुकेशसिंह, प्रतापसिंह राजपुरोहित सोनाणा समाजसेवी, नारायणसिंह राजपुरोहित पुनाडिया, हरिसिंह राजपुरोहित शिवतलाव आदि मौजूद थे।
राणछोडसिंह धुरासनी, लालसिंह पराखिया,रमेशसिंह नेतरा, अशोकसिंह सोकडा,मंत्री देवेंद्रसिंह रडावा,कोषाध्यक्ष नारायणसिंह बारवा,संयोजक पूनमसिंह पराखिया,प्रवक्ता हरिसिंह खुड़ाला,अरविंदसिंह पराखिया,जयसिंह रानी गांव आदि मौजूद थे।

Check out this blog "राजपुरोहित सेवा न्यास काप्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह 2016"
http://rajpurohitsamaj-s.blogspot.com/2016/12/2016.html


शुक्रवार, 23 दिसंबर 2016

सहदेव सिंह राजपुरोहित सॉफ्टवेयर तकनीक की नई जानकारी हासिल करने के लिए सिडनी रवाना हो गए

बीकानेर

यहां के सहदेव सिंह राजपुरोहित सॉफ्टवेयर तकनीक की नई जानकारी हासिल करने के लिए सिडनी रवाना हो गए हैं। वे वर्तमान में बैगलूर स्थित एक फ्रांस की कम्पनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।

पूरी न्युज पढ़ें इस लिंक पर।
Check out this Rajpurohit blog news link "बीकाणा का लाल सहदेव राजपुरोहित सिडनी मे करेगा साॅफ्टवेयर शोध"   http://rajpurohitsamaj-s.blogspot.com/2016/12/blog-post_23.html


The Great Rajpurohit आदते बुरी नही हमारी बस थोडे शौक ऊॅचे है

Dr. Madan Pratap Singh Rajpurohit

राजपुरोहित
व्यापारी दिल्ली की बैँक मेँ
गया और बैँक मेनेजर से रु.500 का लोन मांगा.
बैँक मेनेजर ने गेरेँटर मांगा. राजपुरोहित ने अपनी BMW कार 🚔जो बैँक के सामने
पार्क की हुई थी उसको गेरेन्टी के रूप मे जमा करवा दी.

मेनेजर ने गाडी के कागज चैक किए,
और लोन देकर गाडी को कस्टडी मेँ
खडी करने के लिए
कर्मचारी को सुचना दी.राजपुरोहित  500 रुपये लेकर चला गया.
बैँक मेनेजर और कर्मचारी राजपुरोहित पर हँसने
लगे और बात करने लगे कि यह करोडपति होते हुए
भी अपनी गाडी सिर्फ 500 मेँ गिरवी रख कर चला गया.
कितना बेवकुफ आदमी है.😗😗

उसके बाद 2 महीने बाद राजपुरोहित वापस बैँक मे
गया और लोन की सभी रकम देकर अपनी गाडी वापस लेने की इच्छा दर्शायी.
बैँक मेनेजर ने हिसाब-किताब किया और बोला : 500 मुल रकम के साथ 10 रुपये ब्याज.
राजपुरोहित ने पुरे पैसे दे दिए.

बैँक मेनेजर से रहा नही गया और उसने पुछा :
कि आप इतने करोडपति होते भी आपको 500
रुपयो कि जरुरत कैसे पड़ी....  

राजपुरोहित ने  जवाब दिया : मैँ जयपुर से आया था.
मैँ अमेरिका जा रहा था. दिल्ली से मेरी फ्लाइट थी.
दिल्ली मेँ
मेरी गाडी कहा पार्क
करनी है यह मेरी सबसे
बडी प्रोबलम थी.
लेकिन इस प्रोबलम को आपने हल कर दिया.
मेरी गाडी 🚔भी सेफ
कस्टडी मेँ दो महीने तक संभाल के
रखा और 500 रुपये
खर्च करने के लिए भी दिए दोनो काम करने
का चार्ज लगा सिर्फ 10 रुपये.
आपका बहुत बहुत धन्यवाद.!

इसिलिए कहते the Great राजपुरोहित
आदते बुरी नही हमारी
बस थोडे शौक उँचे है |
वर्ना किसी ख्वाब
की इतनी औकात नही,
की हम देखे और वो पूरा ना हो...
हम बादशाहो के बादशाह है, इसलीए
  राजपुरोहितो जैसी हरकते नही,
नोटो पर फोटो हमारा भी हो सकता, पर
लोगो की जेब मे
रहना हमारी फीतरत नही....

सवाई सिंह राजपुरोहित सदस्य सुगना फाउंडेशन


बुधवार, 30 नवंबर 2016

आसोतरा में राजपुरोहित बालिका संस्कार शिविर में 1600 बालिकाओ ने भाग लिया

दिनांक 27/11/2016 को ब्रह्मधाम आसोतरा में राजपुरोहित बालिका संस्कार शिविर में 1600 बालिकाओ ने भाग लिया । यह एक शुभ संकेत है कि आने वाला समय एक सुशिक्षित व संस्कारित  समाज से परिपूर्ण होगा । परमपूज्य गुरुदेव वेदांताचार्य श्री ध्यानाराम जी महाराज के सानिध्य में सम्पन इस शिविर में बालिकाओ को आदर्श नारी उसके कर्तव्य व जिम्मेदारी  का बोध कराया गया । श्री खेतेश्वर आदर्श उच्च माध्यमिक विधालय मायलावास ने अपने सामाजिक सरोकारों  के तहत सिवाना क्षेत्र के रमणिया,मायलावास, अर्थण्डी,लुदराड़ा ,मवड़ी व सिवाना क्षेत्र की 200 बालिकाओ को इस शिविर में भाग लेने को प्रेरित कर उनके परिवहन का दायित्व निभाया।

सिलोर गांव की ऐतिहासिक पहल । पहली बार हुए बालिका शिविर में भाग लिया गांव की 71 बहनो ने । आसोतरा में हुए शिविर में सभी 1618 बहनो को भोजन करवाने का ज़िम्मा भी पूज्य गुरुदेव श्री डॉ ध्यानाराम जी महाराज ने दे रखा था सिलोर की बहनो को , सभी ने बखूबी निभाई ज़िम्मेदारी बढ़ाया गांव का गौरव । बहनो की टीम का नेतृत्व किया परमेश्वरी सुपुत्री जोगसिंह जी, अनीता सुपुत्री बाबूसिंह जी और सरोज सुपुत्री श्री जेठू सिंह जी ने । पुरे समाज में गया सुंदर सन्देश ।

डॉ जोगेन्द्र सिंह ने उपस्थित 1618 बहनो और समाज के सामने व्यक्तित्व विकास पर रखा अपना उदबोधन और बढ़ाया सिलोर का गौरव ।

मुझे प्रथम बार बालिकाि शिविर मे भाग लेने का परम सौभाग्य मिला बहुत अच्छा लगा पुरे शिविर मे एक बात बहुत अच्छी लगी वो थी हर बार विश्व शान्ति प्रार्थनाा गुरु श्री ध्यानाराम जी महाराज के श्रीमुख से....आसोतरा से सवाई सिहं (आगरा) सदस्य सुगना फाउंडेशन मेघलासियां

सर्वे भवन्तु सुखिन:।।
सर्वे सन्तु निरामया:।।
सर्वे भद्राणी पश्यन्तु:।।
मॉ कश्चिप दु:खभाग भवेत।।

👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
||सुखी रहे संसार दुखीया न रहे कोई||
||धन धान्य भरपुर रहे रोग दोष ना होई||
||प्रेम भाव मन मे भरेद्वेष करे ना कोई||
||गुरु चरण सेवा करे मन भगवन मे होई||      

🙏 जय दाता री सा 🙏


बुधवार, 14 सितंबर 2016

श्रीतुलछाराम जी महाराज का कल मनाया जाएगा जन्मदिन...सुगना फाउंडेशन





श्री ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर श्री तुलछाराम महाराज  जी का चातुर्मास व्रत उत्सव,ब्रह्म सरोवर पर(श्रीब्रम्हाजी का  मंदिर आसोतरा) में चल रहा है कल मनाया जाएगा गुरू महाराज का जन्मदिन आप सभी समाज बन्धुओ जरूर प्रधारे सुगना फाउंडेशन मेघलासियां

न्युज by भाई श्री एस पी सिहं राजपुरोहित सदस्य सुगना फाउंडेशन मेघलासियां

श्रीखेतेश्वर ब्रह्मधाम आसोतरा 
सम्पर्क सुत्र  Mob No. 09001000071

अधिक जानकारी के लिए पढ़े

 RAJPUROHIT SAMAJ INDIA 


गुरुवार, 15 मई 2014

RAJPUROHIT SAMAJ: Rajpurohit ko अल्प संख्यक बनने से क्या लाभ होगा ?

RAJPUROHIT SAMAJ: Rajpurohit ko अल्प संख्यक बनने से क्या लाभ होगा ?: अल्प संख्यक बनने से क्या लाभ होगा --- इसे भी स्पष्ट करें। जैन समाज को भी अल्प संख्यक का दर्जा मिला है --- उन्हें क्या फायदा हुआ --- वै...

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित